logo

बड़ी खबर: CM हेमंत सोरेन के बाद अब ED भी पहुंची सुप्रीम कोर्ट

331.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
भूमि घोटाले की जांच कर रही ED राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए दो बार समन भेज चुकी है। ED के समन के बाद सीएम हेमंत सोरेन दोनों ही बार ED ऑफिस नहीं आये। ED के पहले नोटिस का जवाब देते हुए सीएम ने समन को गैरकानूनी बताया था। वहीं दूसरे नोटिस के जवाब में उन्होंने बचाव के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी।
मिली खबर के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद अब ED भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। सूचना है कि ED की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैवियट दायर की गयी है। हालांकि अभी तक इसकी सुनवाई की तिथि तय नहीं की गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत ने जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है, उसमें उन्होंने न्याय और कानून मंत्रालय और ED निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है।
सीएम ने कहा था - गैर कानूनी है नोटिस
गौरतलब है कि भूमि घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने पहली बार 14 अगस्त को समन भेजा था। ED के पहले समन पर मुख्यमंत्री नहीं आये। बदले में उन्होंने समन को असंवैधानिक बताया था और समन वापस लेने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वे ED के विरुद्ध कोर्ट जायेंगे। इसके बाद ED की ओर से दूसरी बार समन भेजा गया था। इस समन में उनको 24 अगस्त को हाजिर होना था। इस दिन भी वे हाजिर नहीं हुए। उन्होंने ED को लेटर लिखकर बताया कि वे सर्वोच्च न्यायालय जा चुके हैं। अब कोर्ट का जो फैसला होगा, उसके अनुसार ही वे अगला कदम उठाय़ेंगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N