logo

पहले पति को उतारा मौत के घाट, फिर चली गई वट सावित्री पूजा की खरीदारी करने

premi5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रातू थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान राजकुमार शाही के रूप में हुई थी। हत्या धारदार हथियार से की गई थी। इस मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। दरअसल राजकुमार की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनी देवी ने ही किया था। किसी को शक ना हो इसलिए वह वट सावित्री पूजा कि खरीदारी करने चली गई ताकि पुलिस को लगे कि उसको अपने पति से बेहद प्रेम था और पुलिस उसपर शक ना कर सके। पुलिस हिरासत में आरोपी सोनी देवी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। 


प्रताड़ना से तंग आ गई थी 
सोनी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे बहुत प्रताड़ित करता था। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। वह पति के प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी।  सोमवार की रात भी वह विवाद कर रहा था इसलिए गुस्से में आकर सोनी ने दाउली से उसपर हमला कर दिया जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सोनी ने मंगलवार को पुलिस को बयान दिया था कि वह सुबह में अपने पति को बताकर बाजार चली गई थी, जब घर लौटी तो देखा कि उसके पति बेड पर मृत पड़े हैं और चारों तरफ खून बिखरा पड़ा है। लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि राजकुमार की मौत सोमवार की रात ही हो गई थी। बता दें कि राजकुमार का शव मंगलवार की दोपहर उसके घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर रातू पुलिस पहुंची थी। मृतक की उम्र लगभग 42 साल  थी। 


10 साल पहले किया था लव मैरिज 
राजकुमार चार भाईयों में सबसे छोटा था। मांडर प्रखंड के नारों का रहने वाला था। उसके दो भाई गांव में ही रहते हैं। जानकारी के मुताबिक राजकुमार ने लगभग 10 साल पहले सोनी से लव मैरिज किया था। उसके बाद से वह घर में नहीं रहता था। रातू में अपनी पत्नी के साथ किराए में रहता था। अभी कुछ साल पहले उसने गोविंदपुर में जमीन लेकर घर बनाया था। राजकुमार का एक बेटा भी है। राजकुमार मांडर और राजू थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार करता था। पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद उसकी बाद पत्नी सोनी ने अपने पुत्र के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT