logo

मां की हत्या करने के बाद पूरे गांव टांगी लहराता घूम रहा था निर्दयी बेटा, गिरफ्तार 

shav50.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
 गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज में देर रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महिला के बेटे प्रदीप साव लगा है। महिला का दूसरा बेटा उसको लेकर  गिरिडीह सदर अस्पताल भी गया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मीणा देवी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी प्रदीप साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप शराबी और सनकी है। रात करीब 12 बजे उसका अपनी मां के साथ विवाद हुआ था। उस समय भी वह नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत निर्दयी बेटे ने मां के सिर व कंधे पर टांगी से वार कर दिया। मीणा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 


टांगी लहरा रहा था आरोपी 
घटना के समय आरोपी और महिला के अलावा कोई नही था। आरोपी की हिम्मत की गांव वाले दाद दे रहे हैं लोगों का कहना है कि हत्या के बाद बेटा टांगी लहराते हुए पूरे गांव में घूम रह था। गांववालों ने यह बाद मृतका मीणा देवी के दूसरे बेटे को दी। सूचना के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और अपनी मां को अस्‍पताल ले गया, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ सहित अन्य लोग पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT