logo

मनोरंजन : रणबीर की शादी के बाद नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- तुम्हारी इच्छा पूरी हुई

ranbirkapoor.jpg

मुंबई: 

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने गुरुवार को परिवार और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह कर लिया। शादी के दूसरे दिन रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने पति और दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया। नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। 

नीतू कपूर ने दिवंगत ऋषि कपूर को किया याद
नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिका कि ये कपूर साहब को समर्पित है। आपकी इच्छा पूरी हो गई। गौरतलब है कि ऋषि कपूर का निधन 30 अफ्रैल 2020 को कैंसर के इलाज के दौरान हो गई थी। निधन से पहले ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे थे जहां उनकी पत्नी नीतू कपूर साये की तरह उनके साथ रहीं। ऋषि कपूर की इच्छा थी कि रणबीर जल्द विवाह कर लें, लेकिन कोरोना महामारी और ऋषि कपूर की बीमारी की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। 

 

14 अप्रैल 2022 को रणबीर और आलिया की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को परिवार और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। ये कपल 2017 से ही रिलेशनशिप में था। दोनों को पहली बार साल 2018 में सोनम कपूर के वेडिंग रिस्पेशन में दिखा। आलिया भट्ट ने शादी के बाद तस्वीरें पोस्ट की और प्यारा नोट लिखा। शादी से पहले मेहंदी के दौरान नीतू कपूर ने अपने हाथ में ऋषि कपूर के नाम लिखवाया था।