logo

मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद बोले रांची सांसद संजय सेठ- राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार 

s_seth09.jpg

रांची 

मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद रांची सांसद संजय सेठ ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर सांसद सेठ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताने के लिए दिल की गहराइयों से आभार। सांसद सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश नेतृत्व प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, रांची लोकसभा के कार्यकर्ता, रांची की जनता का आभार जताया है। 


सेठ ने कहा रांची की जनता का विश्वास, जिन्होंने मुझे दोबारा विजयी  बनाया और आज रांची लोकसभा सहित पूरे देश की सेवा करने का जो अवसर मिला है इसके लिए जनता और कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से नमन करता हूं। कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास और आशा के साथ मुझे नई जिम्मेदारी दी है उसे सबके आशीर्वाद से पूरा करने का प्रयास करूंगा। 


सेठ ने कहा, रांची लोकसभा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। वैश्विक नेता और नवभारत के निर्माता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे काम करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उसके द्वारा प्राप्त ऊर्जा और उनके मार्गदर्शन में दिन-रात काम करूंगा। साथ ही उन्होंने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। 


 

Tags - Sanjay SethRANCHI MPnational leadershipJharkhand News