नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में नवनियुक्त चौकीदारों की पहली ड्यूटी दुर्गा पूजा पंडालों में लगाई गई है। आज, चौकीदारों ने पहली बार अपनी वर्दी पहनी और अपनी ड्यूटी निभाने के लिए पंडालों में तैनात हुए। पाकुड़ जिले में कुल 247 चौकीदारों की बहाली की गई थी। बहाली के बाद, इन नवनियुक्त चौकीदारों को आज पाकुड़ नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में ड्यूटी पर तैनात किया गया। पाकुड़ नगर थाना अंतर्गत कुल 30 से अधिक चौकीदारों को ड्यूटी पर लगाया गया है। चौकीदारों को वर्दी में देखकर वे काफी खुश नजर आ रहे थे। अपना पहला ड्यूटी मिलने के बाद, उन्होंने बताया कि उन्हें आज बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करेंगे।
