logo

बड़ी खबर : चाईबासा में एक और महिला नक्सली का शव मिला, मारे गये माओवादियों की संख्या 5 पहुंची

a938.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, चाईबासा:

चाईबासा में एक और महिला नक्सली का शव मिला है। अब मुठभेड़ में मारे गए भाकपा (माओवादी) उग्रवादियों की संख्या 5 हो गई है। दरअसल,  मुठभेड़ के बाद घटनास्थल के बड़े इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान महिला नक्सली का शव बरामद किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने 1 महिला नक्सली सहित 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। हथियार भी बरामद किए हैं। 


सुबह हुई थी मुठभेड़

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की पहचान जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सबजोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम और महिला नक्सली कैडर जुनगा पुर्ति उर्फ मारला के रूप में हुई है। मारला को छोड़कर सभी मारे गए नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम की घोषणा कर रखी है। सिंगराई उर्फ मनोज पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है जबकि कांडे और सूर्या 5 लाख और 2 लाख रुपये के इनामी नक्सली थे।

2 नक्सली गिरफ्तार भी हुए 
जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सली को मार गिराया। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को भी पकड़ा। दो नक्सलियों की पहचान टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी देवगम के रूप में हुई है। पांडू हांसदा 2 लाख रुपये का इनामी एरिया कमांडर है. वहीं बातरी देवी महिला नक्सली है। 

Tags - Naxali EncounterNaxali AttackChibasaJharkhand News