logo

फिर खादगढ़ा में 2 बसों में लगी भीषण आग, अब तक 9 बस जलकर खाक

फिर खादगढ़ा में 2 बसों में लगी भीषण आग, अब तक 9 बस जलकर खाक

द फॉलोअप डेस्कः 
 खादगढ़ा बस स्टैंड में बसों में लगातार आग लगती ही जा रही है। अभी से कुछ देर पहले पांच ऐसी बसों में भीषण आग लगी थी। जिसे किसी तरह बुझाया गया। अब फिर से 2 बसों में आग लग गई है। आग क्यों और कैसे लग रही है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां का सीसीटीवी फुटेज भी खराब है इसलिए उसमें भी कुछ रिकॉर्ड नहीं हो सका। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई थी इसलिए टीम ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया है। आग की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है। सुबह से अभी तक में 9 बसें जल चुकी है। इससे पहले जो आग लगी थी उस वक्त फायर ब्रिगेड की टीम देर से पहुंची थी। उनसे पूछने पर कहा गया कि  फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है इस वजह से पहुंचने में देर हो गई।  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अगलगी की घटना को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने जानबूझकर आग लगाई क्योंकि खुद से आग लगती एक साथ कई गाड़ियों में आग लग जाती लेकिन चुन चुन कर कुछ टारगेट किए हुए बसों में ही आग कैसे लग रही है। 

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N