logo

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, अबू धाबी से केरल आ रही फ्लाइट वापस लौटी

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, अबू धाबी से केरल आ रही फ्लाइट वापस लौटी

डेस्क:
अबू धाबी (UAE) से कालीकट आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर विमान को तुरंत आबु दाबी वापस लौटा कर इमरजेंसी लैंडिंग (made an emergency landing) कराई गई। इस दौरान पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। फ्लाइट में कुल 184 पैसेंजर्स सवार थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार सभी सवारी सुरक्षित है। उन्हें विमान से उतार लिया गया है।


सिस्टम में आई तकनीकी खराबी
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह केरल के कालीकट के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के दौरान उसके फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने से पहले पायलट ने इस खराबी को नोटिस नहीं किया था। हालांकि, बाद में आग की जानकारी मिलने के बाद उसे वापस अबू धाबी भेजा गया और सुरक्षित लैंड कराया गया।


1000 फीट की ऊंचाई पर था तब लगी आग
एअर इंडिया एक्सप्रेस का B737-800 विमान जो फ्लाइट नंबर IX 348 के तौर पर ऑपरेट किया जा रहा था। उसके इंजन नंबर-1 में आग लग गई थी। इस वजह से उसे वापस भेजा गया। DGCA ने बताया कि VT-AYC नंबर से रजिस्टर्ड विमान में जिस समय आग लगी, उस समय वह 1000 फीट की ऊंचाई पर था।