रांची
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की राज्य स्तरीय बैठक आज रांची स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। बैठक के दौरान श्री अजय राय को आगामी दो वर्षों (2025-2027) के लिए पुनः संघ का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री अजय राय ने अपने संबोधन में कहा, "यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और संकल्प दोनों है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के मेहनतकश कर्मियों की आवाज बुलंद करना और उनके अधिकार सुरक्षित करना हमारी सर्वोत्तम प्राथमिकता होगी। हम संघ के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता, रोजगार सृजन और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।" बैठक के दौरान नई कार्यसमिति का भी गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए:
अध्यक्ष: अजय राय
उपाध्यक्ष: दिवाकर मिश्रा, फलेश्वर महली, मो. रजी, उदय मिश्रा, मन्नू भगवान मिश्रा, उदय यादव
प्रधान महासचिव: अमित कुमार कश्यप
महामंत्री: अमित शुक्ला, कुणाल कुमार सिंह
संगठन मंत्री: विकास कुमार, पवन तिवारी, मुकेश साहू, प्रिंस कुमार
संयुक्त सचिव: उत्पल दास, आशीष दास, आनंद प्रमाणिक, मो. शमी, सुभाष ठाकुर, सुरेंद्र कुमार
कार्यसमिति सदस्य: सुरेश इंदवार, जलील अंसारी, नीलकमल गौतम, जितेंद्र दुबे, राजीव कुमार शुक्ला, दिलीप शर्मा, विद्यासागर, ऋषि कुमार, शाश्वत कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडे, गौतम कुमार, वसीर अंसारी, प्रकाश कुमार, मो. अनवर।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ: विजय कुमार सिंह, यूसुफ खान
बैठक के दौरान यह संकल्प लिया गया कि संघ आगामी दिनों में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षशील रहेगा। साथ ही, संघ अपने कामकाजी वातावरण को बेहतर बनाने और श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य करेगा।
