डेस्क:
रामगढ़ उपचुनाव के लिए आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने सुदेश महतो की मौजूदगी में नामंकन किया। इस दौरान उनके पति चंद्रप्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे। नामांकन में भाजपा विधायक सीपी सिंह, किशुन दास, जेपी पटेल और समरी लाल भी शामिल हुए। बता दें कि 31 जनवरी से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गई है। नामाकंन की प्रकिया 7 फरवरी तक चलेगी। स्क्रूटनी 8 फरवरी को होगा। इसके साथ ही नाम वापस की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा। रिजल्ट की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी।

इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रामगढ़ का चुनाव होगा। वोट के माध्यम से सरकार को जवाब मिलेगा। किसान, गरीब, युवा और महिला को ठगने का काम किया. 2019 में इनके वादों ने भ्रम पैदा कर बहुमत हासिल किया। अब तीन वर्ष में आम जनता समझ गयी है। जनता अब सरकार के खिलाफ है. चुनाव परिणाम में वह सिद्ध हो जाएगा। जनता ने पहले भी आशीर्वाद दिया है, जनता के आशीर्वाद के अनुरूप हमलोगों ने काम भी किया है। एक बार फिर से एनडीए को जीत मिलेगी।

ममता देवी की सदस्ता रद्द होने से हो रहा चुनाव
बता दें कि रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को आईपीएल गोलीकांड मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य विधानसभा ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मामला साल 2016 का है। जिसमें नागरिक चेतना मंच के बैनर तले मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT