द फॉलोअप डेस्क
हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने परसुडीह स्थित सिदो-कान्हो चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि हूल दिवस को इस बार समर्पण दिवस के रूप में आजसू मना रहा है। राज्य सरकार द्वारा जो सम्मान अमर शहीद सिद्धो-कान्हो या फूलो-झानो को मिलना चाहिए, वह अब तक नहीं मिला है। लेकिन आजसू पार्टी झारखंडी भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन सभी शहीदों के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें उचित सम्मान देने का कार्य करेगी।
वहीं कन्हैया सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करने और संघर्ष करने वालों को सम्मान देने का कार्य आजसू पार्टी करेगी। हूल दिवस पर पार्टी ने यह संकल्प लिया कि आगामी दिनों में इसे राजकीय पाठ्यक्रम में शामिल कराने के लिए प्रयासरत रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, धीरज यादव, संजय सिंह, प्रसन्नजीत भौमिक, ललन झा, संतोष सिंह, कीर्तिवास मंडल, प्रवीण प्रसाद, सौरभ राहुल सिंह, मनोज महतो, बबलू करूआ, शंकर प्रजापति, शेखर सहिस समेत अन्य उपस्थित रहे।
