logo

रांची : आजसू ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

आजसू ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की असामयिक निधन पर आजसू ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शरद यादव के चले जाने से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बता दें की पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। पूर्व जद (यू) प्रमुख महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।