logo

दिखावे की राजनीति करने वालों को जनता देगी माकूल जवाब, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सुदेश महतो

दिखावे की राजनीति करने वालों को जनता देगी माकूल जवाब, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सुदेश महतो

सिल्ली/रांची:

Jharkhand News: सिल्ली में आजसू पार्टी (Ajsu Party) का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनता के बीच विश्वसनीयता को पार्टी की वास्तविक शक्ति बताया। सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का इतिहास,  संघर्ष, जनभागीदारी और झारखंडी जनमानस के हक-अधिकार की लड़ाई से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस विरासत को आगे बढ़ाना है। सुदेश महतो ने कहा कि जनता के बीच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से ही संगठन मजबूत होगा।

सुदेश महतो ने राजनीति को पद-प्रतिष्ठा हासिल करने का माध्यम नहीं बल्कि समाज के प्रति  जिम्मेदारी निभाने का अवसर बताया। उन्होंने जोड़ा कि हमारा संगठन गांव की आवाज को उचित राजनीतिक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुदेश महतो ने युवा और महिला समेत समाज के सभी वर्गों से जुड़ा जनाधार बनाने की बात की। 

सुदेश महतो ने हेमंत सरकार को घेरा
सुदेश महतो ने कहा कि मौजूदा सरकार झारखंडी जनमानस की उम्मीदों और विश्वास पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की स्थिति और स्थानीय विका जैसे बुनियादी सवालों का जवाब नहीं मिलना बाकी है। सुदेश महतो ने दिखावे की राजनीति करने वालों को प्रदेश की जनता देख रही है और समय आने पर माकूल जवाब देगी। 

कार्यकर्ताओं के नाम सुदेश महतो का संदेश
सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं उनके क्षेत्र की समस्याओं को समझने, जनता के साथ संवाद करने और संगठन के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत बनाने की बात की। प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में सिल्ली में पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। संगठन को पंचायत, गांव  और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बातचीत हुई। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, संजय महतो, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी महतो, त्रिलोचन महतो, रामस्वरूप मंडल, लक्ष्मण महतो, शिव शंकर प्रसाद, सुभाष महतो, रांची जिला संगठन सचिव डब्लू महली, कमल सिंह मुंडा सहित पार्टी के अनेक सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Sudesh MahtoAjsu PartySilliJharkhand NewsRanchi News