logo

AJSU की रांची जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का फैसला

AJSU की रांची जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का फैसला

रांची 

रांची में आज आजसू की जिला कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister of Jharkhand) सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता (Central Chief Spokesperson) डॉ. देवशरण भगत (Dr. Devsharan Bhagat), केंद्रीय उपाध्यक्ष (Central Vice Presidents) प्रवीण प्रभाकर (Praveen Prabhakar) एवं हसन अंसारी (Hasan Ansari), केंद्रीय महासचिव (Central General Secretaries) राजेन्द्र मेहता (Rajendra Mehta) एवं पार्वती देवी (Parvati Devi), रांची जिला परिषद अध्यक्ष (Ranchi Zila Parishad Chairperson) निर्मला भगत (Nirmala Bhagat), रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष (Ranchi Zila Parishad Vice Chairperson) वीणा देवी (Veena Devi) आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य (District President-cum-Zila Parishad Member) संजय महतो (Sanjay Mahto) ने की। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) हाकीम अंसारी (Hakim Ansari) ने किया।

आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तारपूर्वक मंथन

बैठक में रांची जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन से लेकर अलग राज्य के निर्माण तक आजसू की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र सरकार के साथ झारखंड निर्माण को लेकर हुई वार्ताओं में भी पार्टी की अहम भूमिका रही है। इसी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को समझते हुए आजसू पार्टी झारखंड के भविष्य, विशेषकर युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, छात्र सहित समाज के प्रत्येक वर्ग और गरीब व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। झारखंड राज्य के निर्माण के पीछे जो उद्देश्य और सपने थे, उन्हें पूरा करना हमारी राजनीतिक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है। इसलिए हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास पर खरा उतरना और राज्य के सामने एक मजबूत, जवाबदेह एवं जनहितकारी राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करना है।"

प्रखंडों में सम्मेलन कर होगा संगठन का पुनर्गठन

बैठक की जानकारी मीडिया को देते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि रांची जिले के सभी प्रखंडों में आजसू पार्टी के संगठन का व्यापक पुनर्गठन किया जाएगा। संगठन में नई पीढ़ी के युवाओं को अधिक अवसर और जिम्मेदारी देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में अलग-अलग प्रखंड सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में आजसू पार्टी के मुख्य संगठन के साथ-साथ छात्र आजसू, युवा आजसू और महिला आजसू के अलग-अलग सम्मेलन आयोजित होंगे। प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष संजय महतो, हाकिम अंसारी एवं वीणा देवी ने भी संबोधित किया। प्रभाकर ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस दिशा में आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्णय लिया गया है कि इसी महीने सभी प्रखंडों में सम्मेलन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रांची जिला में आजसू पार्टी का संगठन पहले से ही मजबूत स्थिति में है। रांची जिला परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर आजसू पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति संगठन की राजनीतिक मजबूती और जनाधार को दर्शाती है। हालांकि, संगठन को और व्यापक बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी आजसू पार्टी

बैठक में विभिन्न प्रखंडों के स्थानीय जनमुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। इस बात पर भी चर्चा हुई कि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन एवं संघर्ष  भी करते रहे हैं। अब इन जनमुद्दों को संगठित स्वरूप देते हुए जिला स्तर पर व्यापक संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बैठक में कहा गया कि चुनाव के दौरान मंईयां योजना सहित कई घोषणाओं और वादों के माध्यम से जनता को बड़ी उम्मीदें दिखाई गई थीं। लेकिन आज राज्य में विकास की वास्तविक स्थिति चिंताजनक है। राजधानी रांची में भी मुख्यमंत्री आवास के आसपास के क्षेत्रों में विकास की स्थिति संतोषजनक नहीं है। प्रखंड कार्यालयों एवं अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। रांची नगर निगम भी अपनी जिम्मेदारियों का अपेक्षित निर्वहन नहीं कर पा रहा है। नतीजा सरकारी व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरशाही की लापरवाही और प्रशासनिक विफलताओं का सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ये रहे उपस्थित

बैठक में केन्द्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह,केन्द्रीय सचिव हरीश सिंह, नमन ठाकुर, केन्द्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी परवाज खान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, आजसू छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रांची जिला बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष सज्जाद आलम, युवा महानगर अध्यक्ष अमित यादव, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, रमेश भगत, किशोर महतो, राजकिशोर कुशवाहा, उमेश नायक, मीना देवी, कौशल्या कुमारी, गौतम, उपेंद्र प्रसाद सिंह, संजय सिंह, सुशील महतो, नित्यानंद महतो, जितेंद्र कराईक, लखन महतो, त्रिलोचन महतो, बिंदुल महतो, शिवशंकर प्रसाद, सुनील महतो, हरेंद्र मांझी समेत पार्टी के रांची जिला एवं महानगर कमिटी, रांची जिला के सभी केंद्रीय कमिटी सदस्य, जिला परिषद सदस्यगण, सभी प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखियागण, रांची महानगर के सभी सदस्य, प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव, जोन कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव तथा पार्टी की सभी अनुषंगी इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


 

Tags - AJSU Ranchi Organization Politicssudesh mahto