रांची
आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने आज रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। महीनों से छात्र अपनी छात्रवृत्ति की प्रतीक्षा में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
बबलू महतो ने कहा कि सरकार की लापरवाही ने छात्रों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। अगर सरकार हमारे भविष्य से खिलवाड़ करेगी, तो अब छात्र चुप नहीं बैठेंगे। 8 अक्टूबर को पूरे झारखंड के छात्र कल्याण कॉम्प्लेक्स का घेराव करेंगे। यह सरकार को चेतावनी है — या तो छात्रवृत्ति तुरंत जारी करो, वरना आंदोलन उग्र होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आजसू छात्र संघ लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखता आ रहा है, लेकिन सरकार के बहरे कानों तक छात्रों की आवाज़ नहीं पहुंच पा रही है। अब यह आंदोलन छात्रों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई बन चुका है।
बबलू महतो ने सभी जिलों के छात्रों, अभिभावकों और युवा साथियों से 8 अक्टूबर को रांची पहुंचकर कल्याण कॉम्प्लेक्स के घेराव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि छात्र अपनी ताकत दिखाएं। जब तक हर छात्र को उसका हक़ — छात्रवृत्ति — नहीं मिलती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर रवि रोशन, योगेश, प्रियांशु, बट्टू, शिवम, विवेक, सूरज, अंशु, ऋतिक आदि उपस्थित थे।
.jpg)