द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल (AJSU Central Secretary Suraj Aggarwal) ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस (lohardaga police) ने आजसू के केंद्रीय सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल छोटे भाई का इलाज सदर अस्पताल (Sadar Hospital lohardaga) में चल रहा है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी की घटना पारिवारिक विवाद को लेकर हुई है।

पारिवारिक विवाद में मारी गोली
घटना लोहरदगा के शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन का है। घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि सूरज अग्रवाल का उनके छोटे भाई चंदन अग्रवाल के साथ किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार देर रात विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद सूरज अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चंदन अग्रवाल को गोली मार दी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना लोहरदगा सदर थाना पुलिस को दी गई। बता दें कि आरोपी सूरज अग्रवाल बॉक्साइट व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव भी हैं।

जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक रूप से पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। बहरहाल इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। शहरी क्षेत्र में गोलीबारी की इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।