logo

बजट सत्र : ग्रामसभा से अनुमोदित सूची को ही अबुआ आवास योजना में मिलेगी प्राथमिकता

ोतोस1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

सदन में सरकार ने स्पष्ट किया है कि अबुआ आवास योजना में उन्हें ही प्राथमिकता मिलेगी जो ग्रामसभा से अनुमोदित सूची में शामिल होंगे। ध्यानाकर्षण के माध्यम से पूछे गए आजसू विधायक लंबोदर महतो के सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने यह जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ग्रामसभा से अनुमोदित सूची में किसी भी स्तर की गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो उसपर कार्रवाई भी होगी।

विभाग की वेबसाइट पर जारी सूची और ग्रामसभा से अनुमोदित सूची में अंतर

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सदन को बताया कि ग्रामसभा से जो सूची अनुमोदित की जारी है उसे हूबहू विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। विभाग की वेबसाइट पर जारी सूची और ग्रामसभा से अनुमोदित सूची में अंतर है. साथ ही लंबोदर महतो ने कहा कि लाभुकों के चयन में भी गड़बड़ी की जा रही है।