logo

चलती कार में गैंगरेप मामले में तीनों युवक दोषी करार, पीड़िता ने 1010 रुपये के पेट्रोल से की थी पहचान

cap.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साल 2022 में चान्हों में एक 15 वर्षीय छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस वारदात को नगड़ी निवासी सोहन महतो ने अपने दो दोस्तों कुद्दुस अंसारी और इरशाद अंसारी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए तीनों युवकों को दोषी करार दिया है। 12 दिसंबर की सजा तय की जाएगी। तीनों अभियुक्त 17 जनवरी 2022 से जेल में हैं। पीड़िता के परिवार ने चान्हो थाना में 16 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 10 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। जिसमें सभी अभियुक्त दोषी पाये गये थे।


मॉर्निग वॉक पर निकली थी छात्रा 
पीड़िता के परिवार ने चान्हो थाना में 16 जनवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़िता अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी कार में सवार युवकों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा का अपहरण करने के बाद युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का पेट्रोल भरवाया था। उसी कार में छात्रा का मुंह और हाथ-पैर बांधकर कंबल से ढक रखा था। 


पेट्रोल पंप से लिया था तेल 
जब छात्रा उनके चंगुल से आजाद हुई थी तब उसने पुलिस को बताया था कि किननैपिंग के बाद अपराधियों ने गाड़ी में किसी पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का तेल भरवाया है। इसी आधार पर पुलिस ने चान्हो से लेकर रांची तक के सभी पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ ही 1010 रुपए का तेल भरवाने की पुष्टी हुई। इसके बाद पुलिस ने कार के मालिक कुद्दुस अंसारी को गिरफ्तार किया। उसी आधार पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।