logo

गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता था अमन, मना करने पर बनाया था जेलर की हत्या का प्लान; फिर...

aman_singh_pic.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अमन सिंह हत्याकांड मामले में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। पुलिस फिलहाल विकास बजरंगी और गांधी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि अमन सिंह की गर्लफ्रेंड भी उसी जेल में बंद थी। वह हमेशा उससे मिलने के लिए महिला वार्ड में जाया करता था। यह बात पूरे जेल में चर्चा में थी। अमन की इस हरकत से जेलर परेशान हो गया था। उसे कई बार मना किया गया था लेकिन वह नहीं मान रहा था। जिससे जेलर काफी परेशान था। 

देखो हम कैसे इस जेलर का गेम बजवाते हैं- अमन

विकास और गांधी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अमन ने जेलर के साथ गाली-गलौज के बाद कहता था कि थोड़े दिन इंतजार करो दुमका जेल पर सिर्फ गोलियों की बारिश होगी। देखो हम कैसे इस जेलर का गेम बजवाते हैं। आशीष ने विकास और गांधी को बताया था कि अमन उसपर लगातार जेलर की हत्या करने का दबाव बना रहा था। वह खुद सामने नहीं आना चाहता था इसलिए उसने रितेश को समझा कर तैयार किया। 
 


जेलर को पीटना चाहता था अमन
दिवाली के दिन अमन सिंह ने अपने गुर्गों के लिए जेल में मिठाई मंगवाई थी। इस बात पर जेलर ने रोकटोक की थी,जिससे अमन काफी नाराज था। अमन सिंह ने विकास बजरंगी और गांधी के अलावा अन्य लड़कों को कहा था कि चलो, जेलर को मारते हैं। जिसपर गांधी और विकास तैयार नहीं थे। अमन सिंह ने अपने जेलर के साथ जेल गेट पर पहुंचकर जेलर के साथ गाली-गलौज किया था। विकास जब साथ नहीं गया तो अमन ने उससे बात करना बंद कर दिया।