logo

अमर बाउरी ने समझाया राम राज का मतलब, कहा- हर मुख को रोटी और हर हाथ को मिले काम 

AMAR4.jpg

रांची 

नेता प्रति पक्ष अमर बाउऱी ने नामकुम, रांची में आयोजित BJP के कार्यकर्ता सह सदस्यता ग्रहण समारोह में कहा कि राम राज का मतलब है कि हर मुख को रोटी, हर हाथ को काम और हर सिर को छत मिले। कार्यक्रम को BJP अनुसूचित जाति मोर्चा, रांची जिला ग्रामीण के द्वारा आयोजित किया गया था। मौके पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के साथ रांची सांसद संजय सेठ, BJP प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा आरती सिंह, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, BJP रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज राम एवं अन्य उपस्थित रहे। 

राम राज का मतलब समझाया 

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं। क्योंकि त्रेता युग में जब राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस आए थे, उसे वक्त दीपावली पर्व की शुरुआत हुई थी। लेकिन इस कलयुग में 500 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद 22 जनवरी 2024 को एक बार फिर हमारे प्रभु राम अपने गर्भ गृह में स्थापित हो रहे हैं। इस समय भी हमें देशभर में दीपावली मानना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हजारों लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी। हम अक्सर राम राज्य की परिकल्पना अपने राजनीतिक भाषण में करते हैं। राम राज्य मतलब हर मुख को रोटी, हर हाथ को काम, हर सर पर छत, हर व्यक्ति सुरक्षित, हर घर में सुख और शांति है। इसी परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण कर रहे हैं।


कार्यक्रम को इन्होंने किया संबंधित 


अमर कुमार बाउरी ने BJP में सम्मिलित होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि BJP ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां एक छोटा सा कार्यकर्ता भी नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर जा सकता है। इसलिए हम सबको मिलकर BJP के हाथों को मजबूत करना है। वहीं उन्होंने 22 जनवरी 2024 को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर रामलाल के गर्भ गृह में स्थापित होने का स्वागत करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम को रांची सांसद संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक खिजरी रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक कांके जीतू चरण राम एवं अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।