logo

रविदास जयंती : बड़कागांव में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती, अंबा प्रसाद ने की शिरकत

ambaprasad.jpg

बड़कागांव

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम जुगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद पहुंची एवं रविदास जी की जयंती पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। अंबा प्रसाद ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया
अंबा प्रसाद ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलित कर नमन किया। अंबा प्रसाद ने शिरोमणि संत रविदास की जयंती पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की सीख दी।

कहा कि इससे समाज में सुधार आएगा। उन्होंने लोगों से समानता का भाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रविदास जी ने मानव कल्याण और ईश्वर प्राप्ति का जो उपदेश दिया था, उसे मानकर समस्त विश्व में शांति और मानवता का कल्याण संभव है।