logo

तीसरी सोमवारी आज : बरही के मनोकामनेश्वर मंदिर में अंबा प्रसाद ने किया रुद्राभिषेक, राज्यवासियों के कल्याण की कमाना की

amba_prasad4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सावन मास के तृतीय सोमवारी के उपलक्ष्य पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बरही चौक के समीप प्रखंड परिसर में स्थित प्राचीन मनोकामनेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा सह हवन किया। इस दौरान विधायक ने सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा, अर्चना एवं जलाभिषेक कर पुरे राज्य समेत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में शांति और मानव कल्याण के निमित अहले सुबह बरही चौक ब्लॉक परिसर के समीप मनोकामनेश्वर मंदिर बरही पहुंचकर रुद्राभिषेक पूजन किया। पूजा अर्चना करने के पश्चात विधायक ने मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया। 


राज्यवासियों के कल्याण की कामना की
इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आदि देव महादेव की कृपा सभी पर बरसे और क्षेत्र समेत राज्यवासियों का कल्याण हो। इसके लिये  शिवालयों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सहिष्णुता कायम हो और शोषण मुक्त समाज का निर्माण हो इसकी कामना को लेकर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है वहीं उन्होंने क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि व तरक्की हेतु प्रार्थना व कामना की।


श्रावन मास के अंतिम सोमवारी तक अनेकों प्राचीन मंदिरों में जाएंगी अबा प्रसाद
इसके पहले विधायक अंबा प्रसाद पहली सोमवारी को बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर और द्वितीय सोमवारी को हजारीबाग शहर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में क्षेत्र की जनता के साथ रुद्राभिषेक कर चुकी है। अंबा प्रसाद श्रावन मास के अंतिम सोमवारी तक अनेकों प्राचीन मंदिरों में रुद्राभिषेक में भाग लेगी। साधु संतो के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना किया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N