logo

ED का अगला निशाना हो सकती हैं अंबा प्रसाद, 4 केस का ब्योरा पुलिस ने एजेंसी को सौंपा

amba_prasad3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर है। ईडी द्वारा उन पर दर्ज सभी केस के बारे में पुलिस से जानकारी मांगी गई थी। ईडी ने पुलिस अधिकारियों को पत्राचार किया था। दरअसल अंबा प्रसाद के खिलाफ ईडी के रांची जोनल ऑफिस में मनी लांड्रिंग की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने ईडी के पास अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी केस का ब्योरा भेज दिया है। 


इन केसों का दिया है ब्योरा 
पुलिस ने सभी केस को जिक्र करते हुए ईडी को बताया कि एक मामला 30 जुलाई 2018 में केरेडारी थाना में दर्ज हुआ था। इस केस में पुलिस ने अंबा प्रसाद की भूमिका पर जांच पूरा करके उनके खिलाफ 27 मार्च 2019 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। वहीं 3 मई 2021 में धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर आरोप में बड़कागांव थाना में अंबा प्रसाद एवं अन्य के खिलाफ  केस दर्ज हुआ था। जिसकी जांच चल ही रही है। तीसरा केस कटकमदाग थाना में 19 जून 2021 को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप में दर्ज हुआ था। इसका भी पुलिस अभी जांच कर रही है। अंबा प्रसाद के खिलाफ चौथा केस कटकमदाग थाना में 12 दिसंबर 2021 को दर्ज हुआ था। इसमें 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। ईडी विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज कांड की समीक्षा के बाद ही यह तय करेगी कि किसी केस को ईडी टेकओवर करेगी या नहीं। जानकारी के अनुसार फिलहाल ईडी ने इनमें से किसी केस में ईसीआईआर दर्ज नहीं किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT