logo

बड़कागांव : सिरमा में घटी घटना के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए DC और SP से मिलीं अंबा प्रसाद

A178.jpg

बड़कागांव: 

सिरमा में घटित घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए बड़कागांव विधायक डीसी और एसपी के लगातार संपर्क में रही हैं। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे और उपायुक्त नैन्सी सहाय से मुलाकात भी की थी। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आरोपियों पर नकेल कसने एवं कुर्की जब्ती का वारंट निकालने पर दिन बुधवार को बाकी बचे 3 आरोपियों ने हजारीबाग न्यायालय में समर्पण कर दिए।

एसपी मनोज रतन चौथे का आभार व्यक्त किया
बड़कागांव पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के प्रथम दिन से ही लगातार की जा रही कार्रवाई एवं बाकी बचे अभियुक्तों पर दबाव बनाने के बाद आत्मसमर्पण किए जाने के मामले पर अंबा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे का आभार व्यक्त किया।

गांव वालों ने 2 अभियुक्तों को पुलिस को सौंपा
ज्ञात हो कि गांव के मुस्लिम समुदाय के द्वारा पहले ही छह अभियुक्तों में से 2अभियुक्तों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। मामले के मुख्य आरोपी मो वसीम ने भी एक दिन पूर्व हजारीबाग न्यायालय में समर्पण कर दिया था। अभी सभी अभियुक्त अब जेल में हैं।

अंबा प्रसाद ने सांप्रदायिक सौहार्द की अपील की
इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर अपील करते हुए कहा कि बड़कागांव के लोग अमन चैन एवं शांति पसंद करते हैं और अमन पसंद लोगों के बीच दुष्प्रचार कर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास ना करें, समस्त क्षेत्रवासी मिलजुल कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ रहें।