logo

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबा प्रसाद ने बड़कागांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का किया पहल, सिलाई मशीन का किया वितरण

WhatsApp_Image_2025-03-08_at_6_53_34_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़कागांव में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं को अंबा प्रसाद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव, पश्चिम बंगाल कांग्रेस की सह प्रभारी, अंबा प्रसाद ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के लिए बने कुछ पुराने नियम और प्रथाओं के कारण महिलाएं आज भी समाज में पिछड़ी हुई हैं, लेकिन जो महिलाएं इन बंधनों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर अंबा प्रसाद ने अंबा सखी सहकारिता समिति और शक्ति कोड मिशन  का शुभारंभ किया, जिसके तहत 300 महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।


कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बड़कागांव के कोयला खदान में काम करने वाली भारत की प्रथम महिला आकांक्षा कुमारी, फैशन डिजाइनर दीपांजलि कुमारी, और मुर्गी पालन करने वाली जुली देवी समेत अन्य 15 महिलाओं को सिलाई मशीन और सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने न केवल अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाई, बल्कि अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का कार्य किया। साथ ही, समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद की।


कार्यक्रम में बड़कागांव के कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, विशेश्वर नाथ चौबे और उनके टीम के सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags - AMBA PRASAD BADKAGAON MAHIA DIWASW JHARKHAND KHABAR JHARKHAND NEWS TOP NEWS