द फॉलोअप डेस्क
एक बड़ा मामला गुमला जिले से है, जहां बुधवार की सुबह 10:00 बजे समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक महिला की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो पता तो शायद महिला की जान बच जाती।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी बिना रोटियां अपनी पत्नी कलावती देवी और डेढ़ वर्षीय बेटी वर्षा कुमारी के साथ मंगलवार को हिंद मेला देखने के लिए गांव गया था। जहां से बुधवार की अगले सुबह 4:00 बजे दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे, इसी क्रम में काशीर के पास पीछे से एक मारुति वैन ने बाइक को टक्कर मार दिया।.jpeg)
घटना में दोनों को गंभीर चोट लगी और सड़क पर गिर गए इसके बाद वैन घटना स्थल से फरार हो गया। लेकिन वैन का आगे का नंबर प्लेट सड़क पर ही गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बुधवार की सुबह 5:00 बजे तीनो को सदर अस्पताल ले गया।.jpg)
जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने दोनों पति-पत्नी को रिम्स रेफर कर दिया परिजन सुबह 5:00 से लगातार 108 कॉल सेंटर में फोन कर एंबुलेंस भेजने की गुहार लगाते रहे लेकिन 15 मिनट, आधा घंटा, एक घंटा बोलकर उन्हें लगातार छलावा दिया जाने लगा। जिससे महिला की मौत हो गई।