logo

गढ़वा : मांगें पूरी न होने पर एंबुलेंस कर्मियों का अल्टीमेटम: राज्यभर में सरकार आवास का करेंगे घेराव

garhwa5.jpg

गढ़वा
झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने रविवार को गढ़वा के सदर अस्पताल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने की।
बैठक में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और हालात पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि हड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रमुख मांगों — जैसे पीएफ, ईएसआईसी, जीवन बीमा, जर्जर एंबुलेंसों की मरम्मत और वेतन वृद्धि — को सरकार ने स्वीकार किया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि “सम्मान फाउंडेशन, रांची सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर रहा है और किसी भी बिंदु पर कार्रवाई नहीं हुई है।” उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव को एक विस्तृत पत्र भेजा गया है और उनसे मुलाकात के लिए समय भी मांगा गया है।
संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो एंबुलेंस कर्मचारी संघ राज्यभर में सरकार के आवासीय परिसरों का घेराव करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में गढ़वा जिला के सचिव रितेश रंजन, मनोज कुमार, विक्की चौधरी, आलोक कुमार, अजय चौधरी, गोल्डन असारी, आनंद ठाकुर और विशाल कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News