डेस्क:
गृह मंत्री अमित शाह का आज देवघर दौरा है। अमित शाह विशेष विमान से देवघर पहुंच चुके हैं। यहां वह सबसे पहले बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उनके आने को लेकर जिला और मंदिर परिसर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

11 पंडितों के द्वारा शंखनाद कर किया जाएगा स्वागत
गृहमंत्री के बाबा मंदिर वीआईपी गेट पर पहुंचते ही सरकार की ओर से मंत्री बादल पत्रलेख, पांडा धर्म रक्षिणी,सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज,महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर व डीसी मंजूनाथ भजंत्री बुके देकर स्वागत करेंगे। उसके बाद प्रशासनिक भवन में 11 पंडितों के द्वारा शंखनाद कर उनका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद सीधे बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। गर्भगृह में गृह मंत्री के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे,सरदार पंडा,गुलाबनंद ओझा के अलावा और कई लोग मौजूद रहेंगे