logo

हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, यहां ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार हो रहा हैः अमित शाह

amitshah3.jpg

देवघरः 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवघर में आयोजित विजय सकंल्‍प महारैली में उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखंड में है। हेमंत बाबू कान खोल कर सुन लो। ये सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। अटल जी ने झारखंड को बनाया था। उन्होंने सोचा था कि यहां कि आदिवासियों का विकास होगा। जो सालों से पिछड़ा था। अर्जुन मुंडा ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हेमंत बाबू आ गये। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है। शर्म करो, जो पैसा आदिवासियों के विकास के लिए वो पैसा आज गबन करके बैठे हैं। जनता के 1 हजार आंख और कान हैं, वो सब देखती हैं। हेमंत सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार ही नहीं करते हैं ब्लकि ये लोग तो वोट के लिए यहां  की डेमोग्राफी बदल रहे हैं। घुसपैठिये जमीन कब्जा रहे हैं लेकिन ये चुप हैं क्योंकि इनको तो वोट की चिंता है। हमने इसलिए झारखंड नहीं बनाया था कि आप यहां कि जनता को बेवकूफ बनाते रहे। आपने यहां की जनता को ठगा है। 

 

डेमोग्राफी बदल रहा है
अमित शाह ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि रेबिका की हत्याकांड पर आपने क्या कहा। दुमका में अंकिता को मारा गया इसपर हेमंत सोरेन की कोई जिम्मेदारी है या नहीं। आदिवासी बेटियों को लगातार घुसपैठियों की तरफ से शिकार बनाया जा रहा  है  लेकिन इनको तो अपने वोट की फिक्र है। हमने यहां के आदिवासियों के विकास के लिए झारखंड बनाया था, लेकिन हेमंत बाबू सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे  हैं। संथाल के लिए आपने कुछ नहीं किया है। रघुवर शासन में कितना काम हुआ लेकिन आपने क्या किया। हमने गरीबों को घर दिया, बिजली दिया, शौचालय दिया, आपने क्या किया। हमने सबका मुफ्त में टीकाकरण करवाया । गरीब घर की बच्चियों के लिए नर्सिंग कॉलेज बनवाया। हमारे पास तो पूरी लिस्ट है। आपके पास क्या है। रघुवर दास की सरकार में महिलाओं के लिए जमीन रजिस्ट्री की कीमत 1 रुपये रखी गई थी। आपने आते ही उसे बंद कर दिया। आप वेगनो में भरकर पैसा लिया और सिर्फ भ्रष्टाचार किया। क्या आप ऐसे मुख्यमंत्री को अपने राज्य में वापस चाहते हैं। मोदी जी ने पूरे राज्य को उग्रवाद से मुक्त करवाया। इस बार का बजट गरीबों का बजट है। ए
हमारे मोदी जी ने संवेदनशील नेता ने निर्णय लिया कि हम मुफ्त में अनाज देंगे। हमने साल भर फ्री में अनाज  दिया। ये झारखंड जिनका है उनका ही रहेगा। हम यहां कि जनसांखिकी नहीं बदलने देंगे। ये भाजपा का निर्णय है। चुनाव आने वाला है और इस बार 14 की 14 सीटें भाजपा और विधानसभा में भी पूर्ण बहुमत भाजपा की होगी। अगर आप भी गोड्डा जैसा विकास चाहते हैं तो राजमहल में भी कमल खिला दीजिए। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाइए अगर आप विकास चाहते हैं तो।