logo

21 सितंबर को झारखंड आएंगे अमित शाह, दुमका में परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे झंडी, 4 राज्य के मुख्यमंत्री होंगे साथ 

amitinranchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। ये सभी लोग बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं। इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दुमका से होगी। 

21 सितंबर को अमित शाह झंडी दिखाकर इस परिवर्तन यात्रा का दुमका में शुभारंभ करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी द्वारा परिवर्तन यात्रा के लिए मंगलवार को रांची में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें MP-MLA के साथ-साथ पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी उपस्थित रहे। 

जानकारी हो कि झारखंड में बीजेपी 6 परिवर्तन यात्रा निकालेगी। परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य में भ्रष्टाचार, खोखले वायदे, लचर विधि व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, बांगलादेशी घुसपैठ और बदलती डेमोग्राफी जैसे मुद्दों को जनता के सामने लाना है।

Tags - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे परिवर्तन यात्रा Union Home Minister Amit Shah Jharkhand tour Parivartan Yatra