logo

पाकुड़ में महिला के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

MYOJNA18.jpg

रांची 

पाकुड़ में महिला के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि की पहली किस्त पहुंच गयी है। इस बाबत सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य की मेरी बहनों के खाते में सम्मान राशि पहुंचना शुरू हुई खटाखट-खटाखट। कहा, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत हर बहना को हर साल 12 हजार मिलेंगे। साथ ही सोरेन ने कहा है कि आज एक नए युग का सूर्योदय हुआ है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की पहली किश्त हमारी बहनों के खातों में पहुंच गई है। यह क्षण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर चमकती आंख, हर खिली मुस्कान इस बात का गवाह है कि हमारा संकल्प अब साकार हो रहा है। यह महज एक कदम है उस लंबी यात्रा का, जिसकी कल्पना हमने साथ मिलकर की थी। यह योजना हमारी बहनों के जीवन में नवीन उमंग और उत्साह भर रही है। उनके सपनों को पंख लग गए हैं, और आत्मनिर्भरता की ओर उनका यह प्रथम कदम है।


 

Tags - Hemant sorenMaina Samman YojanaJharkhand News