द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत मनकडीहा पंचायत के ग्राम मंडरखा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के समीप स्थित तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, उम्र लगभग पांच वर्ष बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू राणा के पुत्र घर के पास खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए। इसी दौरान तालाब के पास हलचल देख ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि एक बच्चा पानी में डूब रहा है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उस समय किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि दूसरा बच्चा भी तालाब में डूब गया है। कुछ देर बाद जब दूसरे बच्चे की मां ने अपने बच्चे को आसपास नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसके बाद लोग दोबारा तालाब पहुंचे, जहां दूसरे बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों और परिजनों के होश उड़ गए।
आनन-फानन में बच्चे को भी तालाब से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की पहचान राजू राणा के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले बारकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया की घटना की सुचना मिली थी मोके पर पुलिस की टीम पहुंची था जिसमे एक बच्चे की तालाब मे डूबने से मौत हुई है फिलहाल बच्चे के परिजन ने आवेदन दिया की बच्चे की पोस्टमार्टम नहीं करना है जिसमे बच्चे की परिजन शव को अपने साथ ले गये।
