logo

ED की कार्रवाई से आक्रोश, मोरहाबादी मैदान में जमा हो रहे हैं JMM कार्यकर्ता  

JMM2.jpeg

रांची 

CM हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की कार्रवाई से आक्रोशित जेएमएम कार्यकर्ताओं का रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटान शुरू हो गया है। इसमें रांची जिले के अलावा रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और गढ़वा जिले के कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। जेएमएम कार्यकर्ताओं का मोरहाबादी मैदान से राजभवन की ओर कूच करने का कार्यक्रम है। इसे देखते हुए मोरहाबादी मैदान से लेकर राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। वहीं, CM आवास और राजभवन के चारों ओर भी बडी संख्या में पुलिस बलों को तैनाती की गयी है। बता दें कि ED की टीम ने CM हेमंत सोरेन के दिल्ला आवास पर आज रेड किया है। हालांकि CM की ED की टीम से मुलाकात नहीं हो पायी है। 

मुख्य सचिव ने बुलाई है आपात बैठक 

गौरतलब है कि CM हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ED की टीम पहुंची है। इसके बाद रांची में भी हलचल तेज हो गई है। मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने आनन-फानन में एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में IG-DIG दोनों बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा बल संभाल रहे डीएसपी को शहर में ज्यादा सुरक्षावाले इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। मामले में जेएमएम कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन के भाई वसंत सोरेन सभी विधायकों को रांची आने को लेकर लगातार फोन कर रहे हैं। काग्रेंस विधायकों को भी रांची बुलाया गया है। 

सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर लगाये जा रहे कयास 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार (27 जनवरी) देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। CM चार्टड विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर कयासों का बाजार गर्म हो गया था। सूत्रों से जो जानकारी मिल पा रही है उसके अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में कानूनी सलाह ले सकते हैं। क्योंकि, 10वें समन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती है। लेकिन इस बीच उनके दिल्ली आवास पर ED ने रेड कर दिया है।