logo

राज्यपाल से गुहार : दो वर्ष के बाद भी बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिला: भाजपा

bjp_rajypal.jpg

रांची:

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दो वर्ष के बाद भी नहीं मिला है। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने आज राजभवन पहुंच राज्यपाल रमेश बैस से गुहार लगाई। उन्हें संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसमेंं राज्यपाल से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

हेमंत सरकार कर रही लाकतंत्र की हत्या: दीपक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाशने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्व सम्मति से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी को पार्टी के विधायकदल का नेता चुना है। जिसकी विधिवत सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दी जा चुकी है। परंतु यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि  2 वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी बाबूलाल मरांडी को विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नही दिया है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है तथा सत्ता पक्ष द्वारा राज्य को तानाशाही तरीके से चलाने की मंशा को उजागर करता है।

राज्यपाल से मिलने से पहले हुई बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायकदल एवमं सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित सांसद एवम विधायकगण उपस्थित थे। बैठक में राज्य विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नही बनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक के बाद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।