logo

जमशेपुर की अंकिता कुमारी ने पहले प्रयास में किया JPSC-2023 परीक्षा पास, हासिल किया 30 वां रैंक

ankita_jsr_jpsc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर की अंकिता कुमारी ने जेपीएससी-2023 की परीक्षा में 30 वां रैंक हासिल किया है। अंकिता मिल रूप से जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र की रहने वाली है। अंकिता ने अपने पहले प्रयास में ये सफलता हासिल की है। अंकिता की सफलता से न केवल पूरे शहर में खुशी है। अंकिता का चयन प्रशासनिक सेवा के लिया हुआ है। अंकित की स्कूलिंग विद्या भारती चिन्मया स्कूल टेल्को से हुई है। 2007 में स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने 2012 में एनएनआईटी बिष्टुपुर से बीएससी आईटी की पढ़ाई पूरी की। अंकिता के पति कन्हैया कुमार टाटा मोटर्स में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अंकिता का बचपन टेल्को के खड़ंगाझाड़ में बीता है। वहीं रह कर उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की है। अंकित भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन है। वर्तमान में अंकिता अपने ससुराल क्वार्टर संख्या N-107/2, प्लाजा पोस्ट ऑफिस ग्राउंड के निकट, टेल्को, जमशेदपुर में रह रही है।
अंकिता का होगा नागरिक अभिनंदन
भाजपा नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अंकिता कुमारी की सफलता पर उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य द्वारा आज दोपहर 1:30 बजे अंकिता कुमारी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 

Tags - Jamshedpur Ankita Kumari Ankita Kumari News Ankita Kumari JPSC jamshedpur latest jharkhand News Jamshedpur news jamshedpur News updates jharkhand News Updates jharkhand News updates latest Jharkhand Updates jharkhand Updates latest jharkhand new