द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गौरव नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नए नामांकन को लेकर आवेदन जारी है। विद्यालय के द्वारा कक्षा 6 में नामांकन को लेकर 10 से 12 वर्ष के स्वस्थ बालको को सत्र 2023-24 मई नामांकन हेतु लिखित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जो की पूरी तरह निशुल्क है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने बताया की आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2023 से ही शुरू कर दिया गया है। जिसे अंतिम 31 अगस्त 2023 तक आवेदन लिया जाएगा। वही परीक्षा की तिथि के संबंध में उन्होंने बताया 8 अक्टूबर 2023 को नए सत्र में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी जिसके लिए 25 सितंबर 2023 से ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N