logo

पाकुड़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति, 22 आवेदन हुए मंजूर

drt7nw46.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ समाहरणालय में आज उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जाति के 1 और पिछड़ा वर्ग के 18, कुल 22 लाभुकों के आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य एवं आरोग्य के लिए पौष्टिक आहार और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित सहायता राशि प्रदान की जाती है:
व्यस्क लाभुक: 3,000 से 5,000 रुपये तक
अव्यस्क लाभुक: 1,500 से 2,500 रुपये तक
कैंसर पीड़ित व्यस्क लाभुक: 25,000 रुपये तक
कैंसर पीड़ित अव्यस्क लाभुक: 15,000 रुपये तक
लाभार्थियों को आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



 

Tags - latest Pakur news Pakur News updates latest Pakur News Pakur news updates Pakur Updates in Hindi Pakur News in Hindi kudmi adiwasi in Pakur