logo

राष्ट्र भ्रमण पर निकली आशा मालवीय को पुलिस मुख्यालय में किया गया सम्मानित

1437.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साइकिल से राष्ट्र भ्रमण को निकली राष्ट्रीय एथलीट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय
झारखंड में वरीय पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, (मुख्यालय मुरारी लाल मीणा ने उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि रायगढ़ मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय एथलीट एवं पर्वतारोही चौबीस वर्षीया आशा मालवीय 12 राज्यों का भ्रमण कर रांची पहुंची हैं। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ये राष्ट्र भ्रमण पर हैं। उन्होंने अपना सफर अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश से शुरू किया। इसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व ओडिशा से 10 हजार 650 किलोमीटर का सफर पूरा कर रांची पहुंची हैं। मौके पर पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार अखिलेश कुमार झा व पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्मिक अनेप्यु विजयालक्ष्मी उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT