logo

पलामू : इंटरस्टेट शराब तस्करी में सहयोग के आरोप में एएसआई अभिमन्यु सिंह निलंबित

fgkntyimyidet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के सदर थाना में तैनात एएसआई अभिमन्यु सिंह को पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने निलंबित कर दिया है। उन पर इंटरस्टेट शराब तस्करी में सहयोग करने और संबंधित वाहन मालिक से रुपये की मांग कराने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास गुरुवार को एक वाहन लावारिस हालत में मिला था। बाद में जांच में पता चला कि इस वाहन की तस्वीर एएसआई अभिमन्यु सिंह ने ही सदर थाना प्रभारी लालजी को भेजी थी। इसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें मामले की छानबीन का निर्देश दिया था।
इसी बीच पलामू पुलिस को उत्तर प्रदेश से गोपनीय सूचना मिली कि कब्जे में लिए गए वाहन को छुड़ाने के एवज में चार लाख रुपये की मांग की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि एएसआई अभिमन्यु सिंह यूपी से आने वाली शराब तस्करी में उनकी सहायता करते रहे हैं। ड्राइवर के अनुसार, गुरुवार को भी वह पड़वा से वाहन लेकर जोरकट पहुंचा था और इसके बाद अभिमन्यु सिंह उसे अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर वाहन मालिक से चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे। हालांकि, ड्राइवर को बताया गया था कि यह राशि स्थानीय लोगों के दबाव में मांगी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई और वाहन को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया। ड्राइवर के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर एएसआई अभिमन्यु सिंह से पूछताछ की गई, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताते चलें कि कुछ वर्ष पूर्व अभिमन्यु सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे वर्दी में शराब पार्टी में शामिल दिखाई दे रहे थे। उस घटना के बाद भी उन्हें लाइन हाजिर किया गया था।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Palamu news Updates latest Palamu news Palamu News updates Palamu updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News