logo

दुमका : सहायक पुलिस ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, साथी कर्मियों ने कहा सरकार की उदासीन रवैये का नतीजा

dumka_sucide.jpg

दुमकाः
दुमका में शनिवार की सुबह सहायक पुलिस के एक जवान ने सुसाइड कर ली है। वह शहर के शिव पहाड़ स्थित पोस्ट ऑफिस के पास किराये के मकान में रहता था। मृतक का नाम विवेक कुमार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवेक के पड़ोसियों के अनुसार सुबह उठने के बाद वह बाथरूम गया था।  उसके बाद ही उसने फांसी लगाकर जान दी है । सुबह में पड़ोसियों ने उसे आवास में टहलते देखा भी है । विवेक के साथ ऑफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार शुक्रवार की शाम तक वह ऑफिस में सामान्य तरीके से काम किया था। 


सरकार के गलत नीति पर उठाया ऐसा कदम 
जानकारी के अनुसार विवेक दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड का रहने वाला है। इधर विवेक की आत्महत्या के बाद अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिस कर्मी सवाल खड़ा कर रहे हैं ट्विटर पर विवेक की तस्वीर ट्वीट कर कई सहायक पुलिस कर्मियों ने लिखा है कि सरकार की गलत नीति के कारण साथी विवेक को ऐसा कदम उठाना पड़ा।


दो बार दे चुके हैं धरना
आपको बता दें कि झारखंड के नक्सल प्रभावित जिले में पदस्थापित सहायक पुलिस कर्मी 10000 के मानदेय पर काम करते हैं। रांची के मोराबादी मैदान में दो बार महीनों तक वह आंदोलन कर चुके हैं। दोनों बार सरकार के तरफ से वार्ता होने के बाद उनका आंदोलन समाप्त हुआ है। पिछली बार जब सहायक पुलिस कर्मी मोराबादी मैदान में आंदोलन कर रहे थे तब मांडर विधायक बंधु तिर्की ने 8 सूत्री मांगों पर सहमति बनाते हुए उनका आंदोलन समाप्त करवाया था और कहा गया था कि 60 दिनों के अंदर सात पुलिसकर्मियों की मांगे मान ली जाएगी लेकिन 4 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक सहायक पुलिस कर्मियों की मांगें नहीं मानी गई है