logo

रांची : 3 लोगों को पत्थर से कूचकर मारने का प्रयास, 1 की मौत, 2 जख्मी

khad.jpg

रांचीः 
खादगढ़ा बस स्टैंड के पास 3 लोगों को देर रात पत्थर से कूच कर मारा गया है। उसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। खादगढ़ा बस स्टैंड में टीओपी से कुछ ही दूर पर या घटना घटी है। फिलहाल मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं है की इस भयानक घटना को अंजाम देने के पीछे क्या मकसद। पुलिस जांच में जुट गई है। देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे आपसी रंजिश को लेकर विवाद बता रहा है, तो कोई लूटपाट की बात कह रहा है। अब तक की जानकारी के अनुसार तीनों आपस में रिश्तेदार ही है। जिसमें से एक पुरूष और महिला पति पत्नी हैं औऱ तीसरा बहनोई है। जिसमें से महिला की मौत हो गई है।