logo

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पकड़ा

tursusmn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमगहा गांव में सोमवार को बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक एक बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक भागने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांध दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला संजीव कुमार है। मामले की जांच जारी है और बच्चे के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है कि उसका उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Giridih Updates latest Giridih news Giridih news Updates Giridih News Updates jharkhand news Updates Giridih News in Hindi