logo

कांके अंचल कार्यालय में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, कांच से काटा हाथ

kanke.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांके अंचल कार्यालय में आज एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। कहा जा रहा है कि महिला ने भ्र्ष्टाचार से त्रस्त हो कर यह कदम उठाया है। पीड़िता ने अंचल कार्यालय में ही आत्महत्या करने की कोशिश की। जब उसे कुछ नहीं मिला तो उसने टेबल में लगे कांच को ही अपना हथियार बना लिया। उसने कांच से अपना हाथ काट लिया। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में पीड़िता को कांके जेनरल नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां उसका ईलाज कराया जा रहा है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि महिला काफी समय से कांके अंचल अपने किसी काम को करवाने के लिए आ रही थी, लेकिन  अंचल में बैठे अधिकारी उसे बार-बार दौड़ा रहे थे। इससे वह त्रस्त थी।