logo

भांजे के साथ भागी मामी, आहत मामा ने 3 बच्चों को खिलाया जहरीला बिस्कुट; खुद भी दी जान

सोसग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक मामी अपने भांजे के साथ फरार हो गई। महिला अपने पीछे 3 बच्चों औऱ पति को छोड़कर मुंबई भाग गई है। पत्नी का धोखा पति बर्दाश्त ना कर सका और उसने पहले तो अपने तीनों बच्चों को जहरील बिस्कुट खिला दिया और फिर खुद भी खा लिया। इस घटना में पति की मौत हो गई, वहीं तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह मामला रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर गांव का है। बता दें कि जिस शख्स की मौत हो गई वह पेशे से मजदूर था। मृतक का नाम धर्म चंद है। धर्मचंद काम से सिलसिले से अक्सर बाहर रहता था। इस बीच पत्नी का अपने भांजे संग अफेयर चल पड़ा। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले वह अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ मुंबई भाग गई। 


बिस्कुट में जहर मिला दिया था 
यह बात जैसे ही धर्म चंद को मालूम हुई। वह परेशान हो गया। गुमसुम रहने लगा। आखिरकार जब वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका तो रविवार की रात अपने तीनों बच्चों को बिस्कुट खाने दिया। बच्चों ने बिस्कुट खा लिया लेकिन कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। दरअसल, बिस्कुट में धर्म चंद ने जहर मिलाया था। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। चारों की तबीयत बिगड़ने लगी तो सब आपस में ही चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी आए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान धर्म चंद की मौत हो गई। जबकि तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन बच्चों को जहर दिया गया उसमें ऋतिक (12वर्ष), छाया (7वर्ष) और मुस्कान (4वर्ष) शामिल हैं। 

पुलिस ने लिया जायजा
घटना की सूचना के बाद बहराइच के एसपी प्रशांत वर्मा अस्पताल पहुंचे और बच्चों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने बताया की पारिवारिक तनाव में इन बच्चों के पिता ने यह कदम उठाया है। जिसमें धर्म चंद की मौत हो गई है। इस मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N