जामताड़ा
नारायणपुर के करमदहा मुख्य सड़क मार्ग के कालीपहाड़ी गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ऑटो वैन पलट गया जिसमें 5 युवक घायल हो गए। हादसा करीब एक बजे हुआ जब ऑटो कोरीडीह-वन से डीजे साउंड पहुंचाने कालीपहाड़ी जा रहा था।

अनियंत्रित हो गया वाहन
बताया जा रहा है कालीपहाड़ी पर डीजे साउंड को उतार कर ऑटो वापस करमदहा मुख्य मार्ग से होकर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव जा रहा था। उसी दौरान ऑटो ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पलट गया।

गंभीर युवक को धनबाद रेफर किया
घायलों की पहचान सहबाज अंसारी(16), इमरान अंसारी(14), रजाऊल अंसारी(13),इरफान अंसारी(14) तथा दिलताज अंसारी(12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया जहां उनका इलाज हुआ। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आगे के इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।