logo

नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत पाकुड़ सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

bfdybwrbyu.jpg

नंदलाल तुरी
नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह (15–23 नवंबर 2025) के अंतर्गत मंगलवार को सदर अस्पताल पाकुड़ के SNCU में नवजात शिशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। सिविल सर्जन ने उपस्थित लाभार्थियों से नवजात शिशु के पहले घंटे, पहले दिन, पहले सप्ताह और पहले महीने की देखभाल के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील अवधि में सही देखभाल न केवल बच्चे के विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि विभिन्न संक्रमण और बीमारियों से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. मिश्रा ने सभी से अस्पताल में दी गई चिकित्सा सलाह को घर पर भी पालन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन ने बताया कि मां का पहला पीला दूध नवजात के लिए अमृत समान है, जो बच्चे की इम्युनिटी बढ़ाता है और कई संक्रमणों से बचाता है। उन्होंने सर्दी में बच्चे को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने और ठंड से सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराने पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार ने नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के महत्व और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने लाभार्थियों के बीच पोषण सप्लीमेंट और बर्थ केयर किट का वितरण भी किया। कार्यक्रम में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, अश्लीना हेंब्रम, आकाश कुमार, पूनम नम्रता और एएनएम अनिता उपस्थित थीं।

Tags - latest Pakur News Pakur News UpdatesPakur News in hindi latest Pakur News Pakur updates in hindi latest Pakur news Pakur Updates in hindi Pakur News updates in hindi Pakur News updates latest Pakur news