logo

पाकुड़ में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

dgjsvhtshb.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सभागार में जिले में जागरूकता और कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक, सदर अस्पताल तथा जिला भीवीडी पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि एड्स जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समय पर जानकारी और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि सुरक्षित व्यवहार अपनाएं, सामाजिक कल्याण के लिए जिम्मेदारी निभाएं और एड्स के प्रति जनमानस में सकारात्मक सोच का प्रसार करें। साथ ही उन्होंने सदर अस्पताल के कर्मियों को ईमानदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश भी दिया।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि एड्स के उपचार और रोकथाम के लिए समय पर जांच और नियमित स्वास्थ्य निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम लोगों को सही जानकारी प्रदान करने और पूर्वनिवारक कदम उठाने में मदद करता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया और सभी ने संक्रमण रोकथाम एवं सामाजिक संवेदनशीलता बनाए रखने का संकल्प लिया।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Pakur Updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur News Updates jharkhand news Updates Pakur News in Hindi