logo

रजरप्पा में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी पर बाबूलाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस सरकार में बेटियां नहीं हैं सुरक्षित

babulal_in8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजरप्पा के जनियामारा जंगल में रविवार को एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के अनुसार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। इस मामले में झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने लिखा है कि "रजरप्पा मंदिर जा रही एक नाबालिग के साथ अधेड़ रहीम अंसारी और बीरबल मांझी ने जबरन जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं गढ़वा में एक आदिवासी युवती को दरिंदों ने घर से अगवा कर जंगल ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया। राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में विफल सोरेन सरकार के लिए इनके पूरे शासनकाल में कभी भी संवेदनशील मुद्दा रहा ही नहीं। हर घटना के बाद जांच के नाम पर थोड़ी बहुत कार्रवाई के बाद फिर प्रशासन सुस्त पड़ जाती है। झारखंड में बेटियां सुरक्षित रहे, निर्भीक होकर कहीं भी जा सके, यह सुरक्षा की भावना आजतक यह सरकार विकसित नहीं कर सकी।" 


एक आरोपी फरार है
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दो युवक दोस्तों के साथ घूमने के लिए छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी। तभी जनियामारा जंगल के पास दो लोगों ने उनका बाइक रोका। किशोरी के दोनों दोस्तों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद आरोपी लड़के किशोरी को घसीटते हुए जंगल ले गये और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। लेकिन लड़की हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने एक आरोपी रहीम अंसारी को पकड़ लिया। वहीं बीरबल मांझी फरार है। रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक रजरप्पा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आवेदन दिया है। एक गिरफ्तार हो गया है और दूसरे की तलाश की जा रही हैं।