logo

Ranchi : साहिबगंज के लिए रवाना हुए बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश, महाधरना में होंगे शामिल

sahibganj.jpg

रांची: 

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को साहिबगंज के लिए रवाना हो गये। बीजेपी के दोनों वरिष्ठ नेता 12 मार्च को आयोजित महाधरना में शामिल होंगे।

इसके अलावा दोनों जिले में आयोजित सांगठनिक बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश 12 मार्च को पुलिस हिरासत में देबु तुरी की मौत के खिलाफ आयोजित विशाल धरना में भी शामिल होंगे। 

रांची में सीएम का पुतला दहन
इधर राजधानी रांची में साहिबगंज के तालझारी थाना में पुलिस हिरासत में दलित देबू तुरी की मौत मामले को लेकर बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा (रांची महानगर) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। मोर्चा के रांची महानगर जिलाध्यक्ष श्रीराम लखन राम ने कहा कि हेमंत सरकार दलित विरोधी है। यदि देबू तुरी को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा।